जनसुनवाई कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से संबंधित 17 समस्याएं की गई दर्ज,जिसमें से मौके पर 10 समस्याओं का किया गया निस्तारण
शेष शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण हेतु किया गया प्रेषित
सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का समय सीमा के अंतर्गत त्वरित निस्तारण करे संबंधित अधिकारी
हरिद्वार। जनपदवासियों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में जन सुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों से संबंधित 17 शिकायते/ समस्याएं दर्ज कराई गई जिसमें से 10 समस्याओं का मौके पर निराकरण किया गया शेष समस्याओं को निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया।
जनसुनवाई कार्यक्रम में राजस्व,भूमि विवाद, विद्युत, राशन, अतिक्रमण, पेयजल आदि से संबंधित समस्या दर्ज कराई गई।

जनसुनवाई कार्यक्रम में शिकायतकर्ता समस्त ग्रामवासी ग्राम रोहलकी किशनपुर बहादराबाद ने भूमाफियों द्वारा ग्राम देवता की जमीन पर कब्जा कर निर्माण किए जाने के संबंध में शिकायती पत्र दिया। अमीर खान पुत्र बलील ग्राम बेडपुर पिरान कलियर ने बेडपुर मुकर्बपुर के राशन डीलर के द्वारा भरी धांधलेबाजी किए जाने को लेकर राशन की दुकान का औचक निरीक्षण कर जांच करने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया।
प्रार्थिनी नीलम बद्री विशालपुरम नवोदय नगर ने अपने शिकायती पत्र में कहा कि बीते 11 जनवरी को उनके घर पर चोरी हो गई थी, चोरों ने घर के सामान के साथ ही सोने चांदी के गहने भी चुरा लिए थे, पुलिस द्वारा चोरों को पकड़ कर घर का अमन भी बरामद कर लिया था परंतु सोने चांदी के गहनों के बारे में अभी तक कुछ भी पता नहीं लग रहा है, जिसको लेकर प्रार्थना पत्र दिया।
प्रार्थिनी मंजू निवासी रुड़की ने अपने पति के लापता होंने के कारण परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा है, जिस कारण उन्होंने परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए प्रथम पत्र दिया। प्रार्थी श्याम राज सिंह निवासी शक्ति नगर सुल्तानपुर मंजरी ने ग्राम समाज द्वारा बनाई गई सड़क की नली से घर आने जाने में असुविधा एवं घर के पानी की निकासी मार्ग में अवरुद्ध हो रहा है, जिसको लेकर प्रार्थना पत्र दिया गया।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनसुनवाई में जनता द्वारा जो भी समस्याएं दर्ज कराई जा रही है उन समस्याओं को त्वरित एवं समयबद्धता के साथ निराकरण करना सुनिश्चित करे। उन्होंने यह भी निर्देश दिए है कि जिन शिकायतों पर स्थलीय निरीक्षण किया जाना है संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय के साथ स्थलीय निरीक्षण कर समस्या का समाधान करना सुनाश्चित करे।
उन्होंने सभी अधिकारियों को सख्त हिदायत दी है कि कोई भी शिकायतकर्ता व्यक्ति अपनी शिकायत को दुबारा जन सुनवाई में लेकर न पहुंचे,यदि कोई व्यक्ति अपनी शिकायत को लेकर दुबारा जन सुनवाई में आता है तथा शिकायत संबंधित अधिकारी द्वारा निस्तारित की जा सकती थी एवं समय पर शिकायत का निस्तारण नहीं किया गया तो ऐसे अधिकारियों की विरुद्ध कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी,

