टिहरी। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में जिला प्रशासन टिहरी गढ़वाल के तत्वाधान में समाज कल्याण विभाग द्वारा व स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से दो दिवसीय दिव्यांग शिविर का आयोजन प्रताप इण्टर कॉलेज बौराड़ी नई टिहरी में आयोजित किया गया।

दिव्यांग शिविर के आज द्वितीय दिवस पर जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल द्वारा बतौर मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग कर उपस्थित दिव्यांग जनों को उपकरण वितरण कर उनकी समस्याएं सुनी।

दिव्यांग शिविर में आज विकासखण्ड देवप्रयाग, कीर्तिनगर, थौलधार, चम्बा एंव फकोट के दिव्यांगजनों उपस्थित रहे जिनके आवागमन एंव शिविर स्थल पर खान-पान की व्यवस्था समाज कल्याण विभाग द्वारा निःशुल्क करवाई गई। आज कुल 137 लोगो द्वारा पंजीकरण कराया गया है जिसमे मानसिक, नेत्र, ऑर्थो आदि के कुल 54 दिव्यांग प्रमाण पत्र निर्गत किये गए।

उक्त शिविर में दिव्यांगजनो को 46 सहायक उपकरण वितरित किये गए हैं। जिला समाज कल्याण अधिकारी श्रेष्ठा भाकुनी द्वारा अवगत कराया गया है कि भविष्य में भी समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांगों के लिए इस प्रकार के जनकल्याणकारी शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टरों द्वारा सभी आगन्तुक दिव्यांगजनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

