14 Feb 2026, Sat
Breaking

बाइक शोरूम स्वामी अभिषेक गुप्ता की हत्या में शामिल फरार 25 हजार रुपये की इनामी पूजा शकुन पांडेय ऊर्फ महामण्डलेश्वर अन्नपूर्णा भारती पुरी फरारी काटने हरिद्वार के जूना अखाड़ा भी पहुंची थी। मगर उसे वहां भी शरण नहीं मिल पाई।

हरिद्वार

हरिद्वार के निरंजनी अखाड़े की महामंडलेश्वर रही अन्नपूर्णा भारती को निरंजनी अखाड़े से अखाड़े के महंत रविंद्र पूरी जी ने निकाल दिया है।इसी लिए रूपवती सन्त निरंजनी अखाड़े नही गई थी।लेकिन जब जूना अखाडे के संतों को पता चला कि हत्या की साजिश में इसका नाम है। तो उसे वहां रुकने नहीं दिया गया। चंद घंटे रुककर ही उसे आगे का रास्ता दिखा दिया।

जूना अखाड़ा पहुंचने से पूर्व आरोपिता यूपी के डासना में महामण्डलेश्वर स्वामी नरसिंहानंद गिरि महाराज के आश्रम पहुंची थी। हत्याकांड़ के बाद सुबह तीन बजे डासना पहुंचने पर स्वामी नरसिंहानंद गिरि महाराज ने भी उसे यह कहकर शरण नहीं दी की रात्रि में आश्रम में अकेली महिला का प्रवेश और रहना निषेध है। इसके बाद पूजा शकुन पांडेय ने हरिद्वार जूना अखाड़े का रूख किया। उसके बाद से पूजा शकुन पांडेय का कोई पता नहीं है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

कहा है अन्नपूर्णा भारती उर्फ शकुन पांडये, अलीगढ़ पुलिस कर रही है तलाश, अन्नपूर्णा भारती पर अपने ही दोस्त की हत्या कराने का है आरोप।

यूपी के अलीगढ़ के पास एक कस्बे के निवासी बाइक शोरूम स्वामी अभिषेक गुप्ता की 26 सितंबर की देर शाम खेरेश्वर चौराहे पर हत्या की गई थी। इस हत्या में साजिश के आरोप में नामजद पूजा शकुन पांडेय ऊर्फ महामण्डलेश्वर अन्नपूर्णा भारती पुरी के पति अशोक पांडेय व दो शूटरों को जेल भेजा जा चुका है, जबकि पूजा शकुन पांडेय फरार है। उस पर अभी तक 25 हजार रुपये का इनाम है। इसी बीच उसकी तलाश में जुटी पुलिस को बुधवार को उसके घटना वाली रात यहां से बुर्का पहनकर भाड़े की कार से डासना आश्रम पहुंचने की खबर मिली थी।

महंत रविन्द्र पूरी

वहां से यह भी पता चला कि पूजा को डासना आश्रम का ही एक व्यक्ति हरिद्वार छोडऩे गया था। इस जानकारी पर बुधवार रात में ही टीम उस मददगार को लेकर हरिद्वार पहुंच गई। जहां सुबह तक यह जानकारी हो गई कि पूजा शकुन 28 सितंबर को दिन में जूना अखाड़ा पहुंची है। वहां उसे महामंडलेश्वर होने के नाते कुछ देर अखाड़े के गेस्ट हाउस में ठहराया भी गया था। मगर तभी जूना अखाड़े के संतों को यह पता चल गया कि यह हत्या के आरोप में फरार होकर आई है। इस पर संतों ने वहां रुकवाने से इनकार कर दिया।

अन्नपूर्णा भारती कही हरिद्वार में ही तो कही छिपी हुई तो नही,अलीगढ़ पुलिस उत्तराखंड में तलाश रही है।कातिल हसीना,अन्नपूर्णा भारती को।

जूना अखाड़े से जाने के बाद अन्नपूर्णा भारती कहा गईं किसी को पता नही। हरिद्वार पहुंची पुलिस टीम को भी यही जानकारी मिली है। इसके बाद टीम अभी उत्तराखंड में ही अन्नपूर्णा भारती के संभावित ठिकानों पर उसको तलाश रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed