31 Mar 2026, Tue
Breaking

स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी के पावन सान्निध्य में विश्व विख्यात परमार्थ गंगा आरती में अभिनेता वरूण शर्मा ने किया सहभाग

ऋषिकेश

स्वामी जी ने हिमालय की हरित भेंट रूद्राक्ष का पौधा देकर वरूण शर्मा का किया अभिनन्दन

ऋषिकेश, 26 जुलाई। प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता वरुण शर्मा ने आज ऋषिकेश स्थित विश्वविख्यात आश्रम, परमार्थ निकेतन में पहुँचकर दिव्य दर्शन किए और स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी से भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया। उनका यह आगमन उनके लिये एक आध्यात्मिक अनुभूति से परिपूर्ण रहा, जिसमें उन्होंने परमार्थ गंगा तट की शांति को अनुभव कर सनातन संस्कृति की जीवंत परंपराओं का अनुभव किया।

स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी के पावन सान्निध्य में वरुण शर्मा ने परमार्थ निकेतन की विश्व प्रसिद्ध एवं भव्य गंगा आरती में सहभाग किया। प्रतिदिन सायंकाल गंगा के तट पर आयोजित होने वाली यह आरती एक दिव्य धार्मिक अनुष्ठान के साथ ही पर्यावरण संरक्षण, जलसंरक्षण और विश्वशांति का संदेश देने वाली भारत की सांस्कृतिक विरासत है।

गंगा आरती के पश्चात् स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी ने वरुण शर्मा को हिमालय की हरित भेंट, रूद्राक्ष का पौधा प्रदान कर उनका अभिनन्दन किया। यह प्रतीकात्मक भेंट न केवल पर्यावरण संतुलन के प्रति प्रतिबद्धता है, जो संदेश देती है कि आध्यात्मिकता और पर्यावरण संरक्षण एक-दूसरे के पूरक हैं।

इस अवसर पर स्वामी जी ने कहा, बॉलीवुड जैसे प्रभावशाली माध्यम से यदि पर्यावरण, जल, स्वच्छता और संस्कृति के संदेशों को प्रचारित किया जाए, तो यह जनमानस को जागरूक करने का सशक्त मार्ग बन सकता है। वरुण जैसे युवा लोकप्रिय अभिनेता युवाओं के प्रेरणास्रोत है, उनकी फिल्मों से एक सकारात्मक दिशा मिलती है।

वरुण शर्मा ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए कहा, “यह मेरा सौभाग्य है कि मुझे परमार्थ निकेतन आने का अवसर मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed