24 Feb 2026, Tue

अनाधिकृत प्लास्टिक के बैग की विक्रय एवं भंडारण करने पर प्रशासन की कड़ी कार्यवाही

उप जिलाधिकारी हरिद्वार ने ज्वालापुर कटहरा बाजार में स्थित एवरग्रीन पॉलिपैक से 06 कुंतल पॉलीथिन बैग किए गए जब्त

अनाधिकृत पॉलीथिन के भंडारण एवं विक्रय करने पर संबंधित दुकानदार का किया गया एक लाख का चालान

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा गत दिनों अनाधिकृत प्लास्टिक की बिक्री एवं उपयोग करने वाले पर जुर्माना लगाना के निर्गत किए गए थे आदेश

हरिद्वार 24 फरवरी 2026

पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के लिए जनपद में अनाधिकृत प्लास्टिक की बिक्री एवं उपयोग करने वाले पर जुर्माना लगाने हेतु जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा विगत दिनों आदेश निर्गत किया गया था। जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में आज उप जिलाधिकारी हरिद्वार राजस्व टीम एवं पुलिस बल के साथ ज्वालापुर कटहरा बाजार स्थित एवरग्रीन पॉलिपैक के दुकान पर छापेमारी की कार्यवाही की गई।

उप जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार ने अवगत कराया है कि निरीक्षण के दौरान एवरग्रीन पॉलिपैक की दुकान से अनाधिकृत एवं बैन पॉलीथिन के बैग बरामद किए गए,जो कि 06 कुंटल पॉलीथिन के बैग थे,जिन्हें जब्त किया गया। उन्होंने अवगत कराया कि अनधिकृत बैन पॉलीथिन के बैग का भंडारण एवं विक्रय करने पर संबंधित दुकानदर का एक लाख का चालान किया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *