29 Mar 2026, Sun

रुड़की में देह व्यापार के बाद अब कसीनो के अवैध खेल पर पुलिस की रेड, आठ महिलाएं और 24 पुरुष हिरासत में

होटल राजमहल में पुलिस ने मारा छापा, लाखों की नकदी और सैकड़ों कॉइन बरामद

रुड़की। गंगनहर पुलिस की टीम ने रुड़की में बड़े खेल का भंडाफोड़ किया है। पुलिस टीम ने रामपुर चुंगी स्थित होटल में छापेमारी करते हुए आठ महिलाएं और 24 पुरुष को हिरासत में लिया है। जिनके पास से दो लाख 74 हजार की नकदी और 1900 कॉइन बरामद किए हैं।

रुड़की में देह व्यापार के बाद अब हुए के बड़े खेल का भी भांडाफोड़ पुलिस द्वारा किया गया है। गंगनहर कोतवाली पुलिस ने रामपुर चुंगी स्थित होटल राजमहल में छापेमारी की। इस दौरान कसीनो खेल रहे लोगों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने चारों ओर से घेराबंदी करते हुए आठ महिलाएं और 24 पुरुषों को हिरासत में लिया है। बताया गया है कि इस होटल में अवैध रूप से जुएं का बड़ा कारोबार चलाया जा रहा था।

पुलिस ने तलाशी ली तो उनके पास से करीब 274000 रुपए की नकदी और 1900 कॉइन बरामद किए हैं। पुलिस सभी को बस में भरकर कोतवाली ले आई। वही होटल स्वामी फुरकान अहमद मौके से फरार हो गया। जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी ने बताया कि सूचना मिली थी कि होटल राजमहल में अवैध तरीके से जुआ खिलाया जा रहा है फिलहाल छापेमारी कर आठ महिलाओं समेत कुल 32 लोगों को हिरासत में लिया गया है जिनके पास से नकदी और कॉइन बरामद किए हैं होटल स्वामी की तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *