31 Mar 2026, Tue
Breaking

मंशा देवी हादसे के बाद आज फिर D M , S S P के साथ अधिकारियों ने किया निरीक्षण, मंशा देवी रोप वे मार्ग पर फिर मिला अतिक्रमण,अधिकारी सकते में।

हरिद्वार । हरिद्वार में रविवार को मनसा देवी मंदिर पर हुए हादसे के बाद आज हरिद्वार के जिला अधिकारी मयूर दीक्षित व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल के अलावा तमाम वरिष्ठ अधिकारियों ने हर की पैड़ी सुभाष घाट मोती बाजार अप्पर रोड व मनसा देवी रोपवे रोड पर निरीक्षण किया, मजे की बात यह है की मंशा देवी रोप वे छेत्र से जो अतिक्रमण हटाया गया था, वह पुनः स्थापित हो चुका था ।और दुकानों से बाहर भी जाकर दुकानदारों ने अपनी दुकानें सजा ली थी ।यह नजारा देखकर डीएम ,एसएसपी और सारे अधिकारी भौचक्के रह गए।अधिकारियों ने अतिक्रमण करने वालो को फटकार लगाई और भविष्य में अतिक्रमण न करने की हिदायत दी ।

ये अतिक्रमण कारी नही सुधरेंगे

D M साहब और कप्तान साहब ये नहीं सुधरेंगे , सुभाष घाट पर चाहे कितना ही निरीक्षण कर लो ,ये अतिक्रमण कारी यहां से तभी हटेंगें जब नगर निगम के कर्मचारी व चौकी हरकी पौडी चाहेगी , इससे पहले ये हटने वाले नही है। अतिक्रमण कारीयो से ही तो मोटी आमदनी प्रति दिन के हिसाब से होती इनको कैसे हटने दिया जाएगा। इसलिए सब आंखें बंद किये रहते हैं, लेकिन अधिकारियों की तो आज आंखें खुल गई होगी, जिनको तीन दिन पहले हटाया था। आज फिर वही मिले , रोज ,रोज तो अधिकारी आएंगे, नही सुधारना है तो नगर निगम के कर्मचारियों को सुधारो , राजाजी पार्क के कर्मचारियों को सुधारो और चौकी हरकी पौडी को सुधारो तभी सुधार हो सकता है ,अन्यथा अधिकारी कितना भी प्रयास कर ले कुछ होने वाला नही है। हरकी पौडी से C C R तक पुल के दोनों ओर दुकानें सजी रहती है।इनसे प्रतिदिन की आमदनी पुलिस व नगर निगम के कर्मचारियों को है।तो ये प्रतिदिन सोने का अंडा देने वाली मुर्गी को कैसे हटने देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed