12 Feb 2026, Thu
Breaking

कप्तान डोबाल के अगुवाई में हरिद्वार पुलिस की एक और बड़ी सफलता

हरिद्वार मंगलौर

शराब तस्करी पर हरिद्वार पुलिस की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक

10 टायरा ट्रक के साथ चालक दबोचा, 300 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद

चंडीगढ़ से चली शराब की खेप को बिहार किया जाना था सप्लाई

कैमिकल बिल की आड़ में शराब बिहार पहुंचाकर मुनाफा कमाने का था प्लान

हरिद्वार में चल रही सघन चैकिंग देख ड्राइवर ने बदला था रुट प्लान

एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के निर्देश पर मकर संक्रांति पर्व के दृष्टिगत सीमांत थानों सहित समूचे जनपद में चलाए जा रहे सघन चैकिंग अभियान के क्रम में कोतवाली मंगलौर पुलिस तथा सीआईयू रुड़की की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल की।

दिनांक 14-1 -2026 को चौकी लण्ढौरा क्षेत्र में चैकिंग के दौरान संयुक्त टीम ने विशेष इनपुट के आधार पर एक 10 टायरा ट्रक को रोककर ड्राइवर से मालुमात की तो ड्राइवर ने जानकारी दी की ट्रक के जरीए कैमिकल ले जाया जा रहा है।

ट्रक ड्राइवर द्वारा की जा रही तमाम आनाकानी व बहानेबाजी के बाद भी जब पुलिस टीम ने ट्रक कंटेनर को चैक किया तो ट्रक के अंदर 300 पेटी शराब (हरियाणा ब्रांड सुपर जुबली स्पेशल व्हिस्की) बरामद हुई।

ट्रक से भारी मात्रा में बरामद शराब के जखीरे के आधार पर आरोपी चालक को हिरासत पुलिस लिया गया। कोतवाली मंगलौर पर धारा 61 (2), 318 (4) BNS तथा आबकारी अधिनियम की विभिन्न धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि यह शराब वह चंडीगढ़ से लेकर हरिद्वार, गौरखपुर खुशीनगर होते हुए बिहार के लिए चला था लेकिन हरिद्वार में पुलिस की चैकिंग व बड़े वाहनों की आवाजाही बाधित होने के चलते दूसरे रास्ते से जा रहा था।

पकड़े गए ड्राइवर का विवरण-

रविरंजन कुमार राय पुत्र लखिन्द्र राय निवासी सुन्दरपुर बिरियापुर थाना सकरा जिला मुजफ्फरपुर बिहार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed