एसएसपी हरिद्वार द्वारा कोतवाली गंगनहर पुलिस को दी गई कर्मचारियों हेतु आवासीय भवन की सौगात
सदन चोक के पास में किया जा रहा है थाना कलियर के नए भवन का निर्माण
मौजूदा चुनौतियों एवं जरुरत के मुताबिक किया जाएगा नए भवन का निर्माण

सभी सुविधाओं से होगा युक्त कलियर थाने का नया भवन
क्षेत्रवासियों को लंबे समय बाद मिली नए स्थाई थाना भवन की सौगात
डीएम/ एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल सहित अन्य पुलिस ऑफिसर्स पहुंचे थाना कलियर

डीएम श्री मयूर दीक्षित/ एसएसपी हरिद्वार प्रमेन्द्र सिंह ड़ोबाल सहित अन्य पुलिस अधिकारी सदन चोक कांवड़ पटरी कलियर पहुंचे तत्पश्चात नव सर्जित थाने की भूमि पूजन एवं अनुष्ठान कर प्रस्तावित थाने का शिलान्यास कर क्षेत्र की जनता को नए थाने की सौगात दी।

क्षेत्रवासियों द्वारा पिछले काफी समय से स्थाई नए थाना भवन की मांग की जा रही थी। काफी समय के पश्चात थाने के नए भवन का शिलान्यास किया गया जो सभी सुविधाओं से युक्त होगा। उपस्थित जनमानस द्वारा उक्त अवसर पर खुशी जाहिर कर पुलिस /प्रशासन के अधिकारियों द्वारा उक्त अवसर पर सभी को बधाई दी गई।

तत्पश्चात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा अन्य अधिकारियो के साथ कोतवाली गंगनहर पहुंचकर कोतवाली गंगनहर परिसर में पुलिस कर्मियों को सभी सुविधाओं से युक्त चार मंजीला आवासीय भवन निमार्ण की सौगात दी गई जिसमें पुलिस कर्मियों को कोतवाली परिसर में अपने परिवार के साथ रहने की सुविधा मिलेगी व वह अपनी ड्यूटी का सही से निर्वहन कर सकेगें।


