31 Mar 2026, Tue

सड़क पर टहलता हाथियो का झुंड

हरिद्वार

हरिद्वार के जगजीतपुर क्षेत्र में जंगली हाथियों का घूमना आम हो रहा है। शुक्रवार की सुबह जमालपुर कलां रेलवे क्रॉसिंग पर तीन हाथियों का झुंड चलकदमी करता हुआ नजर आया। सीतापुर की कॉलोनी से निकालकर तीन हाथियों के झुंड ने रेलवे क्रॉसिंग को पार किया और जमालपुर की दूसरी कॉलोनी में घुस गया। इस दौरान इन हाथियों ने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया।

हालांकि रेलवे लाइन के पास हाथियों का जाना हादसे को दावत दे रहा है। 2 साल पहले भी एक जंगली हाथी की जमालपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्रेन से टकराकर मौत हो चुकी है। स्थानीय लोग वन विभाग से जंगली हाथियों की आवाजाही पर रोक लगाने की मांग कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *