14 Feb 2026, Sat

बुग्गावाला पुलिस ने पकड़ा 10 क्विंटल नकली मावा, त्यौहार से पहले बुग्गावाला पुलिस की बड़ी कार्यवाही, फर्जी मावा गिरोह का किया भंडाफोड़, पुलिस ने बरामद किया 10 कुंतल नकली मावा

हरिद्वार , बुग्गावाला

आम लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वालों पर शिकंजा, पुलिस ने फर्जी मावा बनाने वालों पर कसी नकेल”

त्यौहार के सीजन में मिलावटखोरों पर बुग्गावाला पुलिस की कार्यवाही

बर्दाश्त नहीं किया जाएगा नकली खाद्य पदार्थो का कारोबार: एसएसपी

हरिद्वार/बुग्गावाला। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा आगामी त्यौहारी सीजन के दृष्टिगत आम जनता की नसों मे जहर घोलने वाले नकली खाद्य पदार्थ (नकली मावा, नकली पनीर आदि) बनाने व बेचने वालो के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।

आदेश के अनुपालन में थाना बुग्गावाला पुलिस ने मुखबिर तन्त्र को सक्रिय कर चौकी अमानतगढ मे बैरियर लगाकर आने जाने वाले वाहनो की सघन चैकिग की गयी।

चैकिंग के दौरान एक महिन्द्रा कार को चैक किया गया तो वाहन मे लगभग 10 कुन्तल नकली मावा प्लास्टिक के कट्टो मे भरा पाया गया । जिसकी कीमत लगभग 02 लाख रुपये बताई जा रही है। वाहन चालक मौ0 आरिफ से पूछताछ की गयी तो बताया कि वह इस नकली मावे को मुजफ्फरनगर से देहरादून शहर मे बिक्री हेतु लेकर जा रहा था।

मौके पर खाद्य विभाग की टीम को बुलाया गया माल की सैंपलिंग कर शेष माल को मौके पर नष्ट किया गया वाहन को मौके पर सीज कर चालक को आवश्यक कार्यवाही हेतु खाद्य विभाग की टीम के सुपुर्द किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *