1 Mar 2026, Sun

जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाते हुए कांग्रेस इस असुरी सरकार को 2027 में उखाड़ फेंकने का काम करेगी…. गोदियाल

इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और सोनीपत सांसद सतपाल ब्रह्मचारी ने भी होली की शुभकामनाएं दी और कार्यक्रम में महिलाओं की भागीदारी को लेकर उत्साहजनक बताया,

महानगर कांग्रेस द्वारा शनिवार को कनखल स्थित एक बैंकट हॉल में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश व महानगर स्तर के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। समारोह में एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी गईं और आपसी भाईचारे व सौहार्द का संदेश दिया गया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि होली का पर्व सामाजिक समरसता और आपसी सद्भाव का प्रतीक है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करें। जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग और स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुरली मनोहर ने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महानगर कांग्रेस लगातार जनहित के विषयों पर संघर्ष कर रही है और आगे भी आमजन की आवाज बनकर कार्य करेगी,

पूर्व महिला आयोग अध्यक्ष संतोष चौहान और महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंजू मिश्रा ने महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की आवश्यकता बताई, पूर्व प्रदेश महासचिव वरुण बालियान व वरिष्ठ नेता महेश प्रताप राणा ने संगठनात्मक एकजुटता को समय की मांग बताया।

इस अवसर पर लोकसभा प्रत्याशी रहे वीरेंद्र रावत,महानगर कांग्रेस महासचिव राजीव भार्गव, कैलाश भट्ट ,पार्षद विवेक भूषण विक्की, हिमांशु गुप्ता, सोहित सेठी, महावीर वशिष्ठ, अशोक शर्मा, युवा नेता अजय गिरी, हिमांशु राजपूत, विजय प्रजापति, अनंत पाण्डेय,बलराम गिरी कड़क, पार्षद सुनील कुमार सिंह एवं पुनीत कुमार सहित ने आगामी चुनावों में एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के दौरान ब्लॉक अध्यक्ष ज्वालापुर अंकित चौहान, उत्कर्ष वालिया, उज्जवल वालिया, धनीराम शर्मा, यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष तुषार कपिल,एनएसयूआई अध्यक्ष याज्ञिक वर्मा , महिला कांग्रेस महानगर अध्यक्ष लता जोशी, अमरेश देवी बालियान,प्रदेश महासचिव महिला कांग्रेस नलिनी दीक्षित, प्रदेश सचिव महिला कांग्रेस शशि झा, जिला उपाध्यक्ष महिला कांग्रेस रचना शर्मा, अनिल भास्कर, कार्तिक शर्मा, दिव्यांश अग्रवाल,राघव मित्तल,अरूण राघव,मनीष गुप्ता, मोहित गर्ग, मोहित अरोड़ा , व्यापारी नेता संजीव नैय्यर, राजीव पाराशर,अमन शर्मा, राजेन्द्र चुटैला, सुमित अरोड़ा, बृजेश पुरी,रोशनी कल्याण,पूर्व पार्षद मंजू गर्ग, श्वेता गर्ग,छवि ठाकुर,बबीता कुमार,राघव मित्तल,कुनाल गुप्ता,लव कुमार गुप्ता, अनुज गर्ग, आशीष प्रधान,गौरव गोस्वामी, नागेश रावत,पवन शर्मा, धनीराम शर्मा,पूजा शर्मा, विवेक मित्तल,उषा सैनी,ऋषभ वशिष्ठ,लोकेश भारद्वाज, अर्जुन कश्यप, ऋषभ अरोड़ा,भंवर सिंह,तीर्थ पाल रवि,अमित चंचल,बबीता जाटव, विवेक जागरिया,राजन कौशिक, मुकेश त्यागी, अखिल त्यागी,सोम त्यागी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *