15 Feb 2026, Sun
Breaking

अपनेआप को 2019 बैच का आईएएस बताकर अपने से छोटे रैंक के अधिकारियों व जनता के भोले भाले व्यक्तियों को प्रभाव में लेकर मोटी रकम ऐंठ लेने वाला जालसाज गिरफ्तार

उक्त अभियुक्त पर धोखाधड़ी के 06 अभियोग पूर्व में भी प्रयागराज यूपी में है पंजीकृत

अभियुक्त द्वारा खुद को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट चंपावत बताकर वादी अभिषेक गोस्वामी से डेढ़ लाख रुपए से अधिक व एक मोबाइल सैमसंग गैलेक्सी, धोखाधड़ी से प्राप्त कर लिया गया था

टिहरी। आयुष अग्रवाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल के आदेश के क्रम में एवं अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी चम्बा के पर्यवेक्षण में आज कोतवाली कैम्पटी पुलिस द्वारा कोतवाली कैम्पटी वादी अभिषेक गोस्वामी पुत्र राजकुमार निवासी सुपर टेक इको बिलेड़ ग्रेटर नोएड़ा वेस्ट उ0प्र0 द्वारा दर्ज अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त शशि चन्द उर्फ शशि चन्द प्रजापति पुत्र स्वामी नाथ निवासी सराय शेरखा पो0ओ0 जमताली थाना रानीगंज जिला प्रतापगढ़ हाल किरायेदार मकान मालिक दीपक पुत्र अवध नारायण लाल निवासी 82/2 हरवारा थाना धूमगंज जिला प्रयागराज उ0प्र0 उम्र 31 वर्ष को मुकदमा उपरोक्त के विवेचक उप निरीक्षक शिवराम द्वारा मय हमराही के थाना धूमगंज जनपद प्रयागराज से गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त बहुत ही शातिर किस्म का पेशेवर अपराधी है, व फर्जी आईएएस अधिकारी बन कर लोगों से ठगी करता है, जिसके विरुद्ध पूर्व में भी कई अभियोग पंजीकृत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed