14 Feb 2026, Sat

राजकीय दून मेडिकल कॉलेज, देहरादून में अर्पित फाउंडेशन द्वारा आयोजित ‘प्राइड मूवमेंट सम्मान समारोह’ में मुख्यतिथि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी की गरिमामयी उपस्थिति में शामिल होकर NDRF, SDRF, उत्तराखंड पुलिस एवं ITBP के वीर कर्मियों को आपदा राहत एवं बचाव कार्यों में उत्कृष्ट सेवा और अद्वितीय योगदान के लिए सम्मानित किया।

देहरादून।विशिष्ट अतिथि महामंडलेश्वर स्वामी रूपेन्द्र प्रकाश जी ने कहा यह सम्मान उन कर्मयोगियों के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक है जिन्होंने संकट की घड़ी में अपनी जान जोखिम में डालकर मानवता की सेवा का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया।

आपदा प्रभावित क्षेत्रों का प्रत्येक दौरा यह विश्वास और मजबूत करता है कि उत्तराखंड के वीर योद्धा हर चुनौती का डटकर सामना करने की क्षमता रखते हैं। इस दिशा में निरंतर मार्गदर्शन और सहयोग प्रदान करने हेतु प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी तथा माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी का हृदय से आभार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *