12 Feb 2026, Thu
Breaking

हरिद्वार अर्द्धकुंभ स्नान की तिथियां घोषित, चार शाही अमृत स्नान पहली बार

हरिद्वार। मुख्यमंत्री के साथ बैठक में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने हरिद्वार में 2027 के अर्द्धकुंभ मेले के 10 स्नान की तिथियां घोषित कर दी हैं। जनवरी से अप्रैल तक चलने वाले इस मेले में पहली बार साधु-संतों के साथ चार शाही अमृत स्नान होंगे, जो सदियों पुरानी परंपरा में ऐतिहासिक बदलाव लाएंगे।इस मौके पर कई संत आयुक्त गढ़वाल विनय शंकर पांडेय आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप भी मौजूद रहेगें

प्रमुख पर्व स्नान तिथियां

14 जनवरी 2027: मकर संक्रांति

6 फरवरी 2027: मौनी अमावस्या

11 फरवरी 2027: बसंत पंचमी

20 फरवरी 2027: माघ पूर्णिमा

शाही अमृत स्नान की तिथियां

6 मार्च 2027: महाशिवरात्रि (पहला अमृत स्नान)

8 मार्च 2027: सोमवती/फाल्गुन अमावस्या (दूसरा अमृत स्नान)

14 अप्रैल 2027: मेष संक्रांति/वैशाखी (तीसरा अमृत स्नान)

20 अप्रैल 2027: चैत्र पूर्णिमा

अन्य महत्वपूर्ण तिथियां

7 अप्रैल नव संवत्सर और

15 अप्रैल राम नवमी भी शामिल हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed