1 Apr 2026, Wed

देहरादून नगर निगम ने देशभर में हासिल किया 19वां स्थान

स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2025: देहरादून नगर निगम ने देशभर में हासिल किया 19वां स्थान, पिछले वर्ष की तुलना में बड़ी छलांग

देहरादून। राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के अंतर्गत आज घोषित हुए स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2025 के परिणामों में नगर निगम देहरादून ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 171.7 अंक अर्जित किए और देशभर में 19वां स्थान प्राप्त किया है। यह पिछले वर्ष के मुकाबले एक बड़ी उपलब्धि है, जब देहरादून को 126.5 अंकों के साथ 37वां स्थान प्राप्त हुआ था।

नगर निगम देहरादून ने पिछले 6-8 महीनों में वायु गुणवत्ता में सुधार के लिए कई प्रभावी कदम उठाए, जिनका प्रत्यक्ष असर इस वर्ष के सर्वेक्षण परिणामों में देखने को मिला। निगम द्वारा किए गए प्रमुख कार्यों में निम्नलिखित शामिल हैं।

नगर क्षेत्र में एक लाख से अधिक पेड़ लगाए गए।

विभिन्न स्थानों पर नए पार्कों का निर्माण किया गया।

साइकिल ट्रैक एवं पटरियों का निर्माण, जिससे सड़क की धूल उड़ने की समस्या में कमी आई।

फुटपाथों का विकास कर पैदल यात्रियों की सुविधा के साथ प्रदूषण में भी कमी लाई गई।

सूक्ष्म गलियों में कूड़ा उठाने के लिए 15 ई-ऑटो टिपर वाहनों की खरीद।

गीले कचरे से खाद बनाने हेतु 10 कम्पोस्ट मशीनें क्रय की गईं।

एनआईवीएच क्षेत्र में धूल को नियंत्रित करने के लिए फाउंटेन का निर्माण।

जन जागरूकता अभियानों का संचालन एवं शहर की सड़कों पर नियमित वाटर स्प्रिंकलिंग।

इन पहलों के सफल क्रियान्वयन के पीछे नगर निगम की प्रतिबद्धता और कार्यशैली का अहम योगदान रहा है। महापौर और नगर आयुक्त के नेतृत्व में निगम अब अगले वर्ष के लक्ष्य को और ऊंचा करते हुए देश के शीर्ष 5 शहरों में स्थान बनाने की दिशा में अग्रसर है।

इस उपलब्धि पर नगर निगम टीम को शहरवासियों, प्रशासन और पर्यावरण प्रेमियों से बधाइयों का तांता लग गया है। स्वच्छ, सुंदर और प्रदूषण मुक्त देहरादून की दिशा में यह एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *