29 Mar 2026, Sun

देहरादून उत्तराखंड के नए चीफ सेक्रेटरी आनंद वर्धन होंगे वह एक अप्रैल से अपना कार्यभार ग्रहण करेंगे

उत्तराखंड के नए मुख्य सचिव कौन होगा? इससे पर्दा उठ चुका है. शासन में तैनात अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन उत्तराखंड के नए मुख्य सचिव होंगे. राज्य की धामी सरकार ने इसको लेकर आदेश जारी किया है. मुख्य सचिव राधा रतूड़ी का सेवा विस्तार 31 मार्च को खत्म हो रहा है. चर्चा है कि वह रिटायर होने के बाद दोबारा यह जिम्मेदारी निभाने की इच्छुक नहीं थीं.
कौन हैं IAS आनंद वर्धन?
आईएएस आनंद वर्धन 1992 बैच के सीनियर अधिकारी हैं. उत्तराखंड की नौकरशाही में वह मौजूदा समय में सबसे वरिष्ठ अधिकारी है. वरिष्ठता के क्रम के आधार पर उनको मुख्य सचिव की जिम्मेदारी मिली है. वह 2027 में रिटायर हो रहे हैं. बता दें कि आईएएस आनंद वर्धन अभी तक अपर मुख्य सचिव की जिम्मेदारी निभा रहे हैं. 1 अप्रैल से वह मुख्य सचिव का पदभार संभालेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *