1 Apr 2026, Wed

15 सूत्री मांगों को लेकर दिव्यांगों का राजधानी देहरादून में प्रदर्शन।पुलिस ने मुख्यमंत्री मिलने नही दिया।

देहरादून में सोमवार को उत्तराखंड दिव्यांग क्रांति महाआंदोलन के बैनर तले मूक बधिर और दिव्यांगजनो ने अपनी 15 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर किसान भवन से सीएम आवास किया कूच।

पुलिस के हाथ पांव फूले। दिव्यांगजन अपनी मांगो को लेकर मुख्यमंत्री से मिलने चाहते थे। पुलिस दिव्यांगो को मुख्यमंत्री से मिलने नहीं दे रही।थी पुलिस ने मूक बधिर और दिव्यांगजनो के साथ दुर्व्यवहार व धक्कामुक्की कर गलत तरीके से खींचते हुए बस में धकेल दिया ।

इस दौरान एक दिव्यांग बेहोश हो गया। पुलिस उसे अस्पताल ले गई।तत्पश्चात वहां से पुलिस ने दिव्यांगजनो को हर्रावाला स्थित कोतवाली डोईवाला छोड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *