1 Apr 2026, Wed

मनसा देवी मंदिर पर होगा विकास, जिला प्रशासन की पहल पर लग रहे हैं सीसीटीवी कैमरे और स्थापित होगी पुलिस चौकी ।

हरिद्वार । हरिद्वार की सबसे प्रसिद्ध मां मनसा देवी मंदिर पर पिछले दिनों हुई दुर्घटना में नौ लोगों की मौत के बाद जिला प्रशासन की जहां नींद टूटी है। वही राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी सभी मंदिरों को अतिक्रमण मुक्त करने के आदेश दे दिए थे ।इन आदेशों का पालन करते हुए जिला अधिकारी वह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार ने सभी मंदिरों से अतिक्रमण हटवा दिया है साथ ही अब मंदिरों पर श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्थाएं की जाएगी।

जिलाधिकारी, हरिद्वार

मन्दिर पर लग रहे है, सी सी टी वी कैमरे व स्थापित हो रही है, पुलिस चौकी।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित वह वरिष्ठ

पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल के प्रयासों से मनसा देवी मंदिर पर करीब चार दर्जन सीसीटीवी कैमरे लगाये जा रहे हैं ,एक पुलिस चौकी स्थापित की जा रही है, मंदिर की रंगाई पुताई चल रही है , बिजली के बेतरतीब झूलते तारों को सुचारू रूप से ठीक किया जा रहा है ।साथ ही मंदिर पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पेयजल व्यवस्था भी की जा रही है ।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, हरिद्वार

मंदिर का एक-एक एरिया सीसीटीवी कैमरे की निगाह में रहेगा और इन सीसीटीवी कैमरा से किसी प्रकार की भी छेड़छाड़ करने का अधिकार मंदिर के किसी भी कर्मचारी या ट्रस्टी को नहीं होगा मनसा देवी मंदिर के पदेन ट्रस्टी जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हैं ।यह सारे कार्य जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में ही हो रहे हैं इन दोनों ही अधिकारियों की इस कार्यवाही से जहां मनसा देवी मंदिर के अधिकांश कर्मचारी प्रसन्न है। वही शहर की जनता भी जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की भूरि भूरि प्रशंसा कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *