29 Mar 2026, Sun

जिलाधिकारी ने किया ईवीएम वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण

बागेश्वर। जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे ने शुक्रवार को ईवीएम वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सभी ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनें डबल लॉक में सुरक्षित पाई गईं। जिलाधिकारी ने वेयरहाउस में स्थापित सीसीटीवी कैमरों, अग्निशमन उपकरणों तथा सुरक्षा से संबंधित व्यवस्थाओं की विस्तृत जांच की।

निरीक्षण के क्रम में पिछले माह की सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल भी की गई। जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को सुरक्षा मानकों को और सुदृढ़ करने तथा नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि ईवीएम एवं वीवीपैट की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता पर होनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *