हरिद्वार। भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखण्ड के निर्देशानुसार फोटोयुक्त विधान सभा निर्वाचक नामावलियों के आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के सफल सम्पादन हेतु लोक प्रतिनिधित्य अधिनियम- 1950 की धारा-13ग में निहित प्राविधानों के अन्तर्गत विशेष गहन पुनरीक्षण के विभिन्न कार्यों को सुव्यवस्थित शान्तिपूर्ण, समयबद्ध एवं सफलतापूर्वक सम्पन्न कराए जाने के लिए जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित ने नोडल अधिकारी/सहायक नोडल अधिकारी तत्काल प्रभाव से नियुक्त करते हुए आदेश निर्गत किया है।

मयूर दीक्षित, जिलाधिकारी हरिद्वार
उन्होंने आदेश निर्गत करते हुए नोडल अधिकारियों को दिए गए दायित्वों के निर्वाहन हेतु तत्काल प्रभाव से विशेष गहन पुनरीक्षण प्रकिया की समाप्ति तक नियुक्त नोडल/सहायक अधिकारी निम्नवत है। विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य हेतु आवंटित विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रो में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों पर्यवेक्षण/अनुश्रवण हेतु नोडल अधिकरण नगर आयुक्त नगर निगम हरिद्वार नन्दन कुमार, मुख्य विकास अधिकारी, ललित नारायण मिश्रा, अपर जिलाधिकारी (प्रशा)/ उप जिला निर्वाचन अधिकारी, फिंचाराम चौहान को नियुक्त किया गया है।

