11 Feb 2026, Wed
Breaking

जिलाधिकारी ने जिला स्तरीय अधिकारी के साथ की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक

जिला योजना राज्य सेक्टर के अंतर्गत जो भी निर्माण गतिमान है उन कार्यों को पूर्ण करते हुए निर्गत धनराशि तत्परता से व्यय करना सुनिश्चित करें

जनपद में सरकारी संपत्ति में किसी तरह का अतिक्रमण न हो,सभी अधिकारी अपने अपने परिसंपत्तियों एवं क्षेत्रों से तत्काल अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाएं

सभी जिला स्तरीय अधिकारी अपने कार्यालय एवं आसपास क्षेत्रों की साफ सफाई व्यवस्था बेहतर ढंग से करें

सीएम घोषणाओं में जो भी अधूरी लंबित योजनाएं है,उन योजनाओं पर तत्परता से की जाए कार्यवाही

हरिद्वार 22 दिसंबर

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जिला कार्यालय सभागार में सभी जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक लेते हुए सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि उनके माध्यम से विभिन्न योजनाओं में जिला योजना एवं राज्य सेक्टर केंद्र पोषित योजनाओं में जो भी निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं

उन कार्यों को गुणवत्ता के साथ तत्परता से पूर्ण करना सुनिश्चित करें तथा कार्यों के लिए स्वीकृत की गई धनराशि का तत्परता से व्यय करना सुनिश्चित करें। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरती जानी चाहिए।

जनपद में किसी भी तरह का कोई अतिक्रमण न हो सरकारी संपतियों एवं क्षेत्रों से सभी अधिकरी अपने अपने क्षेत्रों से तत्काल अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही में लाए तेजी

बैठक में जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों, अधिशासी अधिकारियों नगर पालिका,नगर पंचायतों एवं जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए है कि उनके क्षेत्र में एवं किसी भी सरकारी संपत्ति पर अतिक्रमण किया गया है तो,उससे हटाने की कार्यवाही तत्परता से की जाए,इसमें किसी भी प्रकार की कोई ढिलाई न बरती जाए।

उन्होंने वन विभाग एवं राजाजी नेशनल पार्क के अधिकारियों को भी निर्देश दिए है कि वन भूमि क्षेत्रांतर्गत जो भी अतिक्रमण किया गया है, उन अतिक्रमणों को नियमानुसार हटाने की कार्यवाही जल्द से जल्द की जाए। जनपद हरिद्वार को स्वच्छ,सुंदर जनपद बनाने के लिए सफाई अभियान में सभी अधिकारी लाए तेजी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed