16 Mar 2026, Mon

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने दी चेतावनी, कोई भी गैस विक्रेता ब्लैक मार्केटिंग करते हुए पाया गया तो उसको भेजा जाएगा जेल, पेट्रोल पंप वाले भी रहे सतर्क।

हरिद्वार । जिलाधिकारी मयूर दीक्षित व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के अनुसार हरिद्वार जनपद में कोई भी गैस एजेंसी का कारोबार करने वाला यदि ब्लैक मार्केटिंग करते हुए पाया गया तो उसकी सूचना पुलिस व जिला प्रशासन को दी जाए, जिससे इस तरह का कार्य करने वालों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जा सके, साथ ही जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा है के जनपद के सभी पेट्रोल पंप वाले भी इस बात का ध्यान रखें की पेट्रोल व डीजल की भी ब्लैक मार्केटिंग नहीं होनी चाहिए।

मयूर दीक्षित, जिलाधिकारी हरिद्वार

और पेट्रोल डीजल व गैस उपभोक्ताओं को नियमानुसार वितरित की जानी चाहिए किसी भी विक्रेता को कोई परेशानी यदि होती है ,और जिला प्रशासन के पास इसकी शिकायत आती है , तो ऐसे शिकायतकर्ता की शिकायत पर तुरंत कार्रवाई होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *