टिहरी। जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने मंगलवार को दस बजे से पहले किया कई कार्यालय का औचक निरीक्षण। इस दौरान उन्होंने मुख्य कोषागार नई टिहरी का वार्षिक निरीक्षण के साथ ही सूचना कार्यालय, अभियोजन सदर मालखाना, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सहित पुनर्वास कार्यालय का भी किया औचक निरीक्षण।

निरीक्षण के दौरान कोषागार में उन्होंने डबल लॉक में रखे ई-स्टाम्प, सामान्य स्टाम्प, नोटरी स्टाम्प, कोर्ट शुल्क, राजस्व स्टाम्प, अधिवक्ता कल्याण स्टाम्प का सत्यापन किया। उन्होंने मुख्य कोषाधिकारी से बहुमूल्य वस्तुओं, चुनाव संबंधी सामग्री एवं बक्सों की भी जानकारी ली तथा दर्ज पंजिका से मिलान करते हुए सत्यपन्न हस्ताक्षर किए गए।
जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को कार्यालय में संबंधित अभिलेखों को लिपिबद्ध एवं पारदर्शिता के साथ रखने, कार्यालय में विशेष सफाई व्यवस्था करने, समय पर कार्यालय में उपस्थित होने एवं आम जनमानस के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर समय पर करने के सख्त निर्देश दिए।
इस मौके पर वरिष्ठ कोषाधिकारी मनोज कुमार पाण्डेय, कोषाधिकारी अंजली भारती, सहायक कोषाधिकारी किशोरी भट्ट एवं प्रशान्त शर्मा, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी कलेक्ट्रेट धीरेन्द्र पुण्डीर, लेखाकार मनोज लखेड़ा आदि मौजूद रहे।

