1 Apr 2026, Wed

जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने अधिकारियों के साथ बाजपुर के चकरपुर, इंद्रा कालोनी व अपर जिलाधिकारी ने झारखंडी का किया स्थलीय निरीक्षण

रुद्रपुर। गत दिवस लगातार भारी वर्षा के कारण बाजपुर, काशीपुर शहर में जल भराव क्षेत्रों का जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने अधिकारियों के साथ बाजपुर के चकरपुर, इंद्रा कालोनी व अपर जिलाधिकारी ने झारखंडी का स्थलीय निरीक्षण किया।

जिलाधिकारी ने विगत दिवस निरीक्षण दौरान उप जिलाधिकारी व अधिशासी अभियंता सिचाई को लेवड़ा नदी में इन्द्रा कालोनी पुल के दोनो ओर तत्काल अस्थाई तटबन्ध बनाने के निर्देश दिये थे का भी निरीक्षण किया।

उन्होंने उप जिलाधिकारी, ई ई सिंचाई को वर्षाकाल में नदी नालों पर पैनी नजर रखने व जल भराव प्रभावितों को भोजन पानी वितरित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा जिन कालोनियों में मलवा भर गया है उसे हटाने हेतु नगर पालिका से तुरंत कर्मचारी लगाकर हटाया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *