30 Mar 2026, Mon
Breaking

जिलाधिकारी टिहरी ने ली जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक

टिहरी। जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में आज बुधवार को जिला कलेक्ट्रेट स्थित वीसी कक्ष में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने यातायात एवं सड़क सुरक्षा व्यवस्था के अंतर्गत किए गए कार्यों तथा गत बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की विस्तृत समीक्षा की।

जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि चारधाम यात्रा मार्गों का संयुक्त सर्वेक्षण कर आवश्यक सुधारों से संबंधित परिवर्तन प्रस्तावों की संकलित रिपोर्ट शीघ्र उपलब्ध कराते हुए कार्य पूर्ण किया जाए। उन्होंने बीआरओ को निर्देश दिए कि अनावश्यक साइनेज एवं विज्ञापन पोस्टर हटाने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

बैठक में एआरटीओ सत्येन्द्र राज ने सड़क सुरक्षा के तहत किए गए कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि परिवहन विभाग द्वारा जनवरी 2025 से दिसम्बर 2025 तक प्रवर्तन कार्यवाही के अंतर्गत विभिन्न अभियोगों में कुल 6,072 चालान कर 113.48 लाख रुपये का शुल्क प्राप्त किया गया। वहीं पुलिस विभाग द्वारा 49,845 चालान कर 244.03 लाख रुपये का शुल्क वसूला गया।

उन्होंने बताया कि माह दिसम्बर 2025 में उपजिलाधिकारी, परिवहन विभाग एवं पुलिस द्वारा 30 संयुक्त चेकिंग अभियान, जबकि पुलिस एवं आरआई द्वारा 17 संयुक्त चेकिंग अभियान संचालित किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed