1 Apr 2026, Wed

जनता मिलन में लापरवाही पर डीएम की कार्रवाई, दो अभियंताओं का मांगा स्पष्टीकरण

टिहरी।जन समस्याओं की अनदेखी पर जिलाधिकारी सख्त, दो अभियंताओं को थमाया नोटिस

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों पर धीमी कार्रवाई, दो अभियंताओं पर गिरी गाज़

जल संस्थान व पेयजल निगम के अभियंताओं पर कार्रवाई, जिलाधिकारी ने जताई नाराज़गी

टिहरी। जनता मिलन कार्यक्रम में जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने दर्ज पेयजल से संबंधित शिकायतों के संबंध में उपस्थित न होने पर दो अभियंताओं के वेतन रोकने व स्पष्टीकरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

अधिशासी अभियन्ता जल संस्थान नई टिहरी प्रशान्त भारद्वाज के अनुपस्थित रहने पर स्पष्टीकरण तलब कर माह अगस्त के वेतन रोकने के निर्देश सम्बन्धितों को दिये। उन्होने स्पष्टीकरण पत्र प्राप्ति के 03 दिनों के भीतर स्पष्टीकरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *