हरिद्वार। दिनांक 24/06/2025 को गुप्त सूचना के आधार पर अनीता भारती को एक महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई, जिसके आधार पर कोतवाली ज्वालापुर पुलिस , हरिद्वार क्षेत्र में देवेंद्र तोमर के साथ संयुक्त टीम द्वारा छापेमारी की गई।

प्राप्त सूचना के अनुसार लिमरा मेडिकल, ज्वालापुर पीठ बाजार में मेडिकल संचालक जुबैर शेख एवं आमिर सुहैल द्वारा मादक दवाइयों (नारकोटिक दवाओं) की अवैध रूप से बिक्री की जा रही थी। जब टीम द्वारा दुकान पर पहुँचकर जांच की गई, तो वहाँ से कोई भी आपत्तिजनक वस्तु प्राप्त नहीं हुई।
इसके पश्चात जुबैर अली का घर, जो दुकान से थोड़ी ही दूरी पर स्थित था, वहाँ आमिर के साथ टीम द्वारा छापेमारी की गई। घर की तलाशी के दौरान
नारकोटिक दवाइयाँ बरामद क गईं:
ट्रामाडोल (Tramadol) – 382 टैबलेट्स
एल्प्राजोलाम (Alprazolam) – 4350 टैबलेट्स
कोडीन फॉस्फेट (Codeine Phosphate) – 50 शीशियाँ
जुबैर अली को जैसे ही छापेमारी की सूचना प्राप्त हुई, वह मौके से पहले ही फरार हो गया। मौके पर उपस्थित आमिर को हिरासत में लिया गया।
उक्त प्रकरण में एनडीपीएस अधिनियम की धाराओं के अंतर्गत कोतवाली ज्वालापुर में अभियोग पंजीकृत कराया गया।

