DJ की धुन पर हरिद्वार से रवाना हुए शिवभक्त
हरिद्वार से जल भरकर अपने-अपने शिवालय की ओर लौटते शिवभक्तों ने जब DJ की भक्तिमय धुनों पर कांवड़ उठाई, तो पूरा माहौल ‘बम बम भोले’ के जयघोष से गूंज उठा।
निर्धारित गाइडलाइंस का पालन करते हुए भक्तों ने DJ युक्त कांवड़ यात्रा निकाली, जिसमें आस्था और अनुशासन का अद्भुत संगम देखने को मिला।
हरिद्वार की सड़कों पर छाई शिवभक्ति की उमंग, संगीत और अनुशासन के इस अद्वितीय मेल ने श्रद्धालुओं को किया सराबोर।

