23 Feb 2026, Mon
Breaking

गढ़वाल आयुक्त, विनय शंकर पांडेय सचिव सीएम के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी, मुकदमा दर्ज

देहरादून। गढ़वाल आयुक्त, विनय शंकर पांडेय के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में कोतवाली डालनवाला में शिकायत दर्ज कराई गई है, जिसके आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, गढ़वाल मंडल के आयुक्त विनय शंकर पांडेय के नाम से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर फर्जी प्रोफाइल बनाई गई। मामले की जानकारी मिलने के बाद आयुक्त के निजी सचिव विकास कुमार ने कोतवाली डालनवाला में लिखित शिकायत दी।
शिकायत में बताया गया कि 21 फरवरी को “विनय शंकर पांडेय, आयुक्त गढ़वाल मंडल/सचिव, मुख्यमंत्री, उत्तराखंड शासन” के नाम से फर्जी आईडी बनाई गई है, जो आम जनता को भ्रमित कर सकती है।

संतोष सिंह कुंवर, थाना प्रभारी डालनवाला ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और साइबर सेल की मदद से आईडी संचालित करने वाले व्यक्ति की पहचान की जा रही है।

पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी अधिकारी या जनप्रतिनिधि के नाम से बनी संदिग्ध सोशल मीडिया प्रोफाइल की जानकारी तुरंत पुलिस को दें और ऐसे खातों से किसी भी प्रकार की व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस डिजिटल साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है और जल्द ही आरोपी की पहचान कर कार्रवाई किए जाने की बात कही जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed