17 Feb 2026, Tue

नवनियुक्त एसएसपी नवनीत सिंह की अगुवाई में जनपद पुलिस का पहला बड़ा खुलासा

गुमशुदगी निकली हत्या, हरिद्वार पुलिस ने कत्ल के आरोप में दंपत्ति सहित तीन धरे

महंत गुमशुदगी प्रकरण का अनावरण, मानसिक/वित्तीय परेशानी के फलस्वरुप दंपत्ति ने उठाया खौफनाक कदम

कुल्हाड़ी के वार से किया कत्ल, मुख्य आरोपी ने अपने भाई की मदद से शव नदी में बहाया

हत्यारोपियों की निशांदेही पर पुलिस टीम ने मृतक का शव व कुल्हाड़ी की बरामद

लापता था बाबा

भागवानपुर। 10 फरवरी 2026 को ग्राम मोहम्मद बेगपुर उर्फ टकाभरी निवासी श्याम सिह ने कोतवाली भगवानपुर में प्रार्थनापत्र देकर बताया कि रविदास आश्रम में निवासरत महात्मा बृजेश दास दिनांक 05/02/2026 बिना बताये कहीं चले गए हैं और तब से उनका कोई अता-पता नही है। प्रार्थनापत्र के आधार पर कोतवाली भगवानपुर पर गुमशुदगी पंजीकृत की गई।

पड़ताल में मिली महत्वपूर्ण लीड

गुमशुदा बृजेशदास की तलाश में जुटी थाना भगवानपुर व सीआईयू रुड़की की संयुक्त पुलिस टीम ने विभिन्न सुरागों के आधार पर जानकारी जुटाई तो सामने आया कि गुमशुदा बृजेश दास बागपत निवासी एक महिला के संपर्क में था तथा अंतिम बार भी उक्त महिला से ही मोबाइल नंबर के जरिए बात हुई .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *