खाद्य गोदामों पर शीघ्र लगेंगे CCTV कैमरे,हरिद्वार में ज्वालापुर खाद्य गोदाम का लोड कम कर हरिद्वार व रुड़की में खाद्यान्न गोदाम बनाने की भी है योजना। RFC अरविंद पाण्डेय
देहरादून।रीजनल फूड कंट्रोलर आईएफसी अरविंद पांडे का कहना है कि वह राशन गोदाम पर पारदर्शिता लाने के लिए हरिद्वार सहित पूरे राज्य के राशन गोदामो पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की कार्रवाई को शीघ्र ही अंजाम देने जा रहे हैं। इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। साथ ही हरिद्वार के ज्वालापुर स्थित गोदाम पर से लोड कम करके ज्वालापुर के स्थान पर हरिद्वार व रुड़की में भी गोदाम स्थापित किए जाएंगे प्रत्येक राशन गोदाम पर 8, 8 सीसीटीवी कैमरे लगाने की योजना है।

जिसके चलते राशन गोदामो पर से मिल रही शिकायतों पर अंकुश लगाया जा सकेगा गरीबों को मिलने वाला उनका हक, उनका राशन हर हाल में उनको उपलब्ध कराया जाएगा । इसके लिए बीच में जो लोग भी गरीबों का हक मारनेका प्रयास करते हैं उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अरविंद पांडे एक सुलझे हुए अधिकारी हैं और इस विषय पर वह खाद्य मंत्री रेखा आर्य व खाद्य विभाग से जुड़े उच्च अधिकारियों से भी बात कर रहे हैं , की खाद्य गोदामो पर शीघ्र से शीघ्र सीसीटीवी कैमरे लगा दिए जाएं। CCTV कैमरों की योजना हरिद्वार के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर शुरू की जा रही है ।यदि यह योजना शीघ्र परवान चढ़ती है तो गोदामो पर होने वाले घोटाले पर अंकुश लगाया जा सकेगा। क्योंकि इन सीसीटीवी कैमरो का नियंत्रण सीधे देहरादून में बैठे आरएफसी सहित आला अधिकारियों तक रहेगा।

