1 Apr 2026, Wed

गंगा आरती वर्ड रिकॉर्ड

हरिद्वार में हर की पैड़ी पर होने वाली गंगा आरती को 109 साल हो गए हैं। जिसको ऑक्सफोर्ड बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड ने भी रजिस्टर्ड किया है।

सांस्कृतिक और सामाजिक परंपराओं का संरक्षण करने वाली लंदन की ऑक्सफोर्ड बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के प्रतिनिधियों ने हर की पैड़ी स्थित गंगा सभा के ऑफिस पहुंचकर गंगा सभा को सम्मान सौंपा।

ऑक्सफोर्ड बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के भारत के प्रतिनिधि सुरेश मिश्रा ने कहा कि कोरोना कालमें भी जब सभी तरह की गतिविधियां थम गई थी।

उस समय हर की पैड़ी पर गंगा आरती निर्बाध रूप से चलती रही। लिहाजा इस परंपरा का संरक्षण किया जाना जरूरी है। वहीं गंगा सभा के पदाधिकारियों ने भी इस सम्मान को गंगा सभा के लिए बड़ी उपलब्धि बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *