जीआरपी पुलिस द्वारा 05 कालनेमियों के खिलाफ की गई कड़ी कार्रवाई
हरिद्वार से दो एवं काठगोदाम से तीन कालनेमि दबोचे, अभियान लगातार जारी
कप्तान तृप्ति भट्ट के एक आदेश पर पूरे उत्तराखंड में जीआरपी क्षेत्रांतर्गत एकसाथ चले अभियान “ऑपरेशन कालनेमि” के तहत जीआरपी ने पांच कालनेमियो को पकड़ा।

पहचान छुपा कर अथवा फर्जी अभिलेखों के आधार पर किए जा रहे अपराधों के विरूद्ध चलाए गए इस अभियान में थाना जीआरपी हरिद्वार एवं काठगोदाम को सफलता हासिल हुई है।
ऑपरेशन कालनेमी के दृष्टिगत संदिग्धों एवं साधु के भेष में घूमने वाले व्यक्तियों के आधार कार्ड आदि सत्यापन के तहत चैक किए गए जिसपर 05 संदिग्ध व्यक्तियों “कालनेमि” को गिरफ्तार किया गया।

