31 Mar 2026, Tue
Breaking

धूमधाम से मनाई गई गुरु पूर्णिमा

हरिद्वार। तीर्थ नगरी हरिद्वार में गुरु पूर्णिमा का पर्व आज धूमधाम के साथ मनाया गया। भक्तों ने अपने गुरु जनों की चरण पादुकाओं का पूजन कर गुरु जनों से आशीर्वाद प्राप्त करने के साथ ही गुरु जनों से दीक्षा भी प्राप्त की, आज हरिहर आश्रम में जूना अखाड़े के आचार्य महामुंडेश्वर स्वामी अवधेशानंद जी महाराज ने अपने सैकड़ो शिष्यों को दीक्षा प्रदान की और उनको बताया कि गुरु के साथ-साथ गोविंद की पूजा भी अनिवार्य जिसके करने से ही मानव को मोक्ष की प्राप्ति होती है।

जगतगुरु शंकराचार्य राज राजेश्वरानंद जी के आश्रम में भी गुरु पूर्णिमा पर उनके भक्तों ने शंकराचार्य जी की चरण पादुकाओं का पूजन किया व शंकराचार्य जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। अवधूत मंडल आश्रम में भी गुरु पूर्णिमा का पर्व बेहद भक्ति भाव में देखने को मिला ,यहां पर रूपेंद्र प्रकाश जी का पादुका पूजन दूर दराज से आए भक्तों ने किया ।व इस आश्रम में मौजूद भगवान बजरंगबली जी का आशीर्वाद प्राप्त किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed