15 Feb 2026, Sun
Breaking

हरिद्वार पुलिस ने कसे पेंच, पिल्ला गैंग के उखडे पांव कनखल के अलग-अलग इलाकों में फायरिंग का है मामला, छापेमारी से मुख्य आरोपी आया पकड़ में, तमंचा और बाइक बरामद, गैंग का सरगना है आरोपी एलएलबी का छात्र

हरिद्वार कनखल

दून की पलटन बाजार कोतवाली में भी हत्या के प्रयास के मामले में चल रहा था वांछित

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा उक्त प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए घटनाक्रम में सम्मिलित सदस्यों की गिरफ्तारी हेतु आदेश निर्देश दिये गये व टीम गठित की गई।

टीम द्वारा पूछताछ की गई तो सामने आया कि उक्त घटना पिल्ला गैंग के सदस्यों द्वारा की गई है जिनका लीडर/ संरक्षक भानु गैंग के सदस्यों को संरक्षण देकर जगह-जगह अपराधिक घटनाएं करता/ करवाता है और अपने व गैंग के सदस्यों की माननीय न्यायालय में पैरवी कर जमानत करने का काम भी देखता है।

गठित पुलिस टीम ने गैंग के ठिकानों पर लगातार दबिश देकर दिनांक 16.09.2025 को मुखबिर की सूचना पर भानु भारद्वाज को श्री यंत्र पुल से होते हुए बैरागी कैंप को जाने वाले रास्ते पर नाजायज असलाह के साथ दबोचा।

पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने कुछ दिनों पहले पिल्ला गैंग के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर देहरादून में भी आसिफ उर्फ बाबा पर सहारनपुर चौक देहरादून पर जान से मारने की नीयत से फायर किया था। कनखल में लड़कों को भेज कर जगह-जगह गोली चलवाई थी जिससे कि विपक्षियों में भय का माहौल पैदा हो जाए।

आरोपी के पास से 15 सितंबर 2025 को जगजीतपुर व कनखल क्षेत्र अंतर्गत की गई फायरिंग में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की गई। माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed