रुडकी
सीआईयू और कोतवाली रुड़की पुलिस का संयुक्त ऑपरेशन, गिरोह के 03 सदस्यों को दबोचा
06 लाख के जाली नोट के साथ जाली नोट बनाने के उपकरण सहित अन्य सामान बरामद
बाजार में चलाने का था प्लान, काम होने से पहले ही पुलिस ने दबोचा
कप्तान प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के प्रभावशाली नेतृत्व में लगातार एक के बाद एक बड़े खुलासे कर रही हरिद्वार पुलिस ने बाजार में चलन में आने से पहले ही जाली नोट पकड़कर नकली नोट बना रहे कथित गैंग का कच्चा चिट्ठा खोल दिया है।


