1 Apr 2026, Wed

हरिद्वार जहां कॉलोनी की सड़कों पर दौड़ते हैं गुलदार लोगों में भय का वातावरण ।

हरिद्वार। भेल हॉस्टल सेक्टर 1 के गेट के पास पुराने गैस गोदाम के सामने आज सुबह यह गुलदार देखा गया। बाल मंदिर के पुराने भवन की तरफ जा रहे इस गुलदार ने आजकल वही अपना आशियाना बना रखा है ।आए दिन यह गुलदार किसी न किसी पर हमला करता रहता है।

आज सुबह भी एक महिला पर इसने हमला करने का प्रयास किया लेकिन महिला के शोर मचाने पर राहगीरों ने महिला को बचा लिया। भेल के बराबर से सटे हुए राजा जी नेशनल पार्क से अक्सर गुलदार व हाथी भेल में आते रहते हैं लेकिन इनकी रोकथाम का कोई प्रबन्ध जिला प्रशासन व राजाजी नेशनल पार्क के अधिकारियों के पास नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *