31 Mar 2026, Tue
Breaking

हरिद्वार गुरुकुल कांगड़ी विश्व विद्यालय की कुलपति हेमलता हटाई गई।कुलपति अपने दायित्व का सही से पालन नही कर रही थी।

हरिद्वार गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में कुलाधिपति एसके आर्य ने कुलपति हेमलता को पद से हटा दिया। उन्हें पदमुक्त करते हुए वापस मूल पद पर जाने के निर्देश दिए गए हैं। आरोप है कि कुलपति हेमलता ने अपने दायित्वों का सही निर्वहन नहीं किया।

उल्लेखनीय है कि पिछले लंबे समय से गुरुकुल में विभिन्न मामलों को लेकर घमासान चल रहा है। आरोप हैं कि पदो पर अर्हता न रखने वाले बैठे हुए हैं। कर्मचारी भी विभिन्न मांगों को लेकर धरने प्रदर्शन की राह पर हैं।

2 दिन पहले कुलपति हेमलता ने रजिस्ट्रार सुनील कुमार को पद से हटा दिया था, इसके बाद जैसी गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में परंपराएं हैं । आज कुलाधिपति ने कुलपति हेमलता को उनके पद से हटा दिया है।कुलपति हेमलता 7 संविदा कर्मचारियों को भी परमानेन्ट करने पर आमादा थी ।जबकी हाईकोर्ट ने इस प्रकरण पर रोक लगा दी थी।कामाख्या न्यूज ने ही इस प्रकरण का खुलासा किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed