15 Feb 2026, Sun
Breaking

तीर्थ नगरी हरिद्वार के प्रसिद्ध मंदिर मनसा देवी पर कितने मैनेजर हैं मौजूद ,और इन मैनेजर का क्या है काम ,एक ट्रस्टी तो अपने बेटे को ही मैनेजर बनवाने पर हैं आमादा।

हरिद्वार । मनसा देवी मंदिर के ट्र्स्ट के बारे में जितनी खोजबीन की जा रही है नई-नई परते निकलकर सामने आ रही हैं। पता चला है कि जिन दुबे जी को लोग प्रबंधक और मैनेजर समझ रहे थे उनके बारे में तो कोई स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि यह मैनेजर है या नहीं है । लेकिन धीरज गिरी व सचिन अग्रवाल मैनेजर व प्रबंधन पड़ पर बने हुए है ।और चौथा मैनेजर अमन नाम के युवा को भी बताया जा रहा है , अमन शर्मा मन्दिर के ट्रस्टी , अनिल शर्मा जी के पुत्र बताए जाते है।अमन शर्मा भी मंदिर के प्रबधक बने हुए हैं।लेकिन इनके पास भी लिखित में अभी तक कुछ नही है ।

वैसे नारियल वाले अनिल शर्मा का अपने पुत्र को मन्दिर पर स्थापित करने का मामला अभी थोड़ा सा ठंडा पड़ गया है।क्योंकि मनसा देवी पर हुई घटना के करण पुत्र का प्रकरण रुक गया है। अन्यथा अब तक अमन शर्मा को इनके पिता श्री मनसा देवी ट्रस्ट का ट्रस्टी भी बनवा चुके होते और प्रबंधन और मैनेजर भी ,अमन शर्मा ट्रस्टी बनकर अपने कार्य मे लग चुके होते, मनसा देवी के कर्मचारी ही दबी जुबान में कहते हैं कि अनिल शर्मा का स्वास्थ्य अब थोड़ा ढीला रहता है। इसलिए वह अपने पुत्र अमन शर्मा को मनसा देवी मंदिर की कमान सौपना चाहते हैं ।जिससे आमदनी का सिलसिला जारी रहे।

नारियल का कारोबार आज भी अनिल शर्मा का ही चल रहा है।

फिलहाल तो अधिकारियों की सख्ती के कारण मनसा देवी मंदिर पर नारियल चुन्नी का कारोबार लगभग बंद है और यह कारोबार नीचे से चल रहा है ,नीचे भी अनिल शर्मा जी का ही कारोबार है ,बड़े-बड़े गोदाम है और यही नहीं इनका कारोबार काली मंदिर पर भी चलता है काली मंदिर के बाहर जितनी दुकान है उनमें से अधिकांश अनिल शर्मा की है जिनमें प्रसाद और चुन्नी बिकती है और एक दुकान मंदिर के प्रांगण के अंदर भी अनिल शर्मा ने ले रखी है और वहां भी नारियल चुन्नी मनसा देवी मंदिर से ही जाता है। और वहां काली मां को अर्पित कर दिया जाता है। तो कारोबार लंबा चौड़ा है ।

इंकम टेक्स भी लाखों में देता होगा, अनिल शर्मा।

एक मामूली सा आदमी चंद दिनों में माँ की कृपा से करोड़ पति बन गया है।इंकम टैक्स भी लाखों रु महीना देता होगा मंशा देवी मंदिर से अनिल शर्मा को कोई वेतन नही मिलता है ऐसी स्थिति में अनिल शर्मा करोड पति कैसे बना ये जांच का विषय है।करोड़ों रु साल का कारोबार है, करोड़ों में अनिल शर्मा खेल रहे हैं लेकिन स्वास्थ्य के कारण अपने पुत्र अमन शर्मा को वह आगे करना चाहते हैं

अनिल शर्मा ने क्या घुट्टी पिला रखी है, अध्यक्ष जी को।

यह बात विचित्र है कि इन लोगों ने खासकर अनिल शर्मा ने ऐसी क्या घुट्टी ट्रस्ट के अध्यक्ष रवींद्र पुरी जी को पिला रखी है कि रवींद्र पुरी जी यह सारी चीजे जानते हुए भी , कुछ भी कर पाने की स्थिति में नही है। रवींद्र पुरी जी मनसा देवी मंदिर पर बहुत कम जाते हैं। वहां के सारे काम को अनिल शर्मा ही देखते हैं। वही नारियल चुन्नी के ठेकेदार है। जितना भी वहां चढ़ावा आता है, वह भी अनिल शर्मा की ही निगरानी मे यानी कब्जे में रहता है, और जितना उनकी मर्जी होती है वह उसमें से उतना पैसा हर सप्ताह रवींद्र पुरी जी को अखाड़े में जाकर दे आते हैं, और बाकी माल कहां जाता है यह तो अनिल शर्मा जानते होंगे या अध्यक्ष जी जानते होंगे ।लेकिन पैसा बोलता है ।

अमन शर्मा,भावी ट्रस्टी

अनिल शर्मा के पास इस कदर पैसे की भरमार हो चुकी है कि अब उनकी नई-नई कोठियां तैयार हो रही है गाड़ी बंगले सब हैं बैंक बैलेंस है कई प्लॉट भी ले रखे हैं ।तो पैसे की कोई कमी नहीं है ,मनसा देवी मां की असीम कृपा है , अब अनिल शर्मा ने अपने पुत्र को मनसा देवी मंदिर पर स्थापित करने का कार्य शुरू कर दिया है। यदि मनसा देवी मंदिर पर यह घटना ना हुई होती जिसमें नौ लोगों की मृत्यु हुई है तो अब तक अनिल शर्मा जी पुत्र अमन शर्मा को ट्रस्टी बनवा चुके होते और मैनेजर भी बनवा चुके होते ।अब देखना यह है कि यदि न्यायालय के द्वारा ट्रस्ट के पदेन सदस्य एसएसपी और जिलाधिकारी को यथावत रखा जाता है, तो सम्भवतः वहां कई परिवर्तन हो सकते हैं जिसमें कई मठाधीशों पर गाज भी गिर सकती है। और हमारी जानकारी के अनुसार नारियल का नीचे से ऊपर की साइकलिंग का कारोबार तो बिल्कुल बन्द हो जाएगा।

सी सी टी वी कैमरे लगेंगे ।

मनसा देवी मंदिर पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की कार्यवाही शुरू हो चुकी है यह कार्यवाही जिला अधिकारी मयूर दीक्षित के कहने पर शुरू की गई है अब अगर यह सीसीटीवी कैमरे लग जाते हैं जिनकी संख्या तीन दर्जन से ज्यादा बताई जा रही है तो काफी सारी चीज जो वहां चल रही हैं । उनमें कमी हो सकती है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed