29 Mar 2026, Sun

I A S वरुण चौधरी और भी कई खेल करके गए है नगर निगम में

हरिद्वार ।नगर निगम के पूर्व नगर आयुक्त वरुण चौधरी नगर निगम को सराय स्थित 33 बीघा जमीन खरीद कर 58 करोड़ का तो चूना लगाकर गए ही हैं। वरुण चौधरी ने केवल एक अकेले यही कारनामा इस नगर निगम में नहीं किया है वरुण चौधरी यहां से जाने से पूर्व खड़खड़ी स्थित एक डिस्पेंसरी को जो नगर निगम की थी भी लीज पर देकर गए हैं खड़खड़ी में यह डिस्पेंसरी जिस प्राइम लोकेशन पर है वहां पर 75 लाख से लेकर 1 करोड रुपए तक पगड़ी में दुकान मिलती है चर्चा है के वरुण चौधरी ने 50 लख रुपए लेकर यह जगह एक व्यक्ति को लीज पर दे दी है।

इसके बारे में भी नगर निगम के कर्मचारियों को कोई जानकारी नहीं हो पाई लेकिन अब जब वरुण चौधरी के जाने के बाद उनके कारनामों की पर्ते खुल रही है तो यह प्रकरण भी निकाल कर सामने आया है साथ ही करीब 20 करोड़ से जाते-जाते, लोगों के कुछ भुगतान करने के नाम पर अपना हिस्सा लेकर गए हैं । वरुण चौधरी ने हरिद्वार में रहते हुए खुलकर खेल किए हैं यदि इनके अन्य कारनामो की भी जांच की जाए तो और भी बड़े-बड़े मामले सामने आ सकते हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *