1 Apr 2026, Wed

चंडी देवी मंदिर परिसर में चल रहे अवैध बिजली के कनेक्शन जिला अधिकारी मयूर दीक्षित के आदेश पर काटे गए ।

हरिद्वार।

हरिद्वार में चंडी देवी मंदिर पर काफी लंबे समय से चले आ रहे हैं अवैध बिजली के करीब चार दर्जन कनेक्शन को विद्युत विभाग ने काट दिया है ।इन कनेक्शन को काटने के आदेश जिला अधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा दिए गए थे। साथ ही चंडी देवी मंदिर के महंत को भविष्य में इस तरीके के कनेक्शन वाली दुकानों को शीघ्र ध्वस्त करने के निर्देश भी दिए गए हैं ।

चंडी देवी ही नहीं अन्य और जगह पर भी चल रहे अवैध कनेक्शन को शीघ्र काटने के आदेश जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने विद्युत विभाग को दिए हैं ।और भविष्य में अवैध कनेक्शन दिए जाने की शिकायत मिलने पर विद्युत विभाग के कर्मचारियों के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही भी की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *