30 Mar 2026, Mon
Breaking

भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में अवैध LPG सिलेंडरों का धंधा… अतीक अहमद हिरासत में

हरिद्वार, सिडकुल

*रिहायशी इलाक़े में चल रहा था गैस सिलेंडरो का अवैध धंधा ।एस एस पी के निर्देश पर पुलिस रख रही है, पैनी निगाह

संदिग्ध गतिविधियाँ पर हरिद्वार पुलिस द्वारा जिलेभर में सतर्कता बढ़ाते हुए सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

सभी भीड़भाड़ वाले इलाकों, संवेदनशील स्थानों और व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के आसपास अवैध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है।

इसी क्रम में, दिनांक 16.11.2025 को खुफिया सूचना मिली कि थाना क्षेत्र रोशनपुरी, रावली महदूद में अवैध रूप से LPG सिलेंडरों का भंडारण किया जा रहा है। सूचना पर वरिष्ठ उप निरीक्षक देवेंद्र तोमर मय पुलिस टीम मौके पर पहुंचे।

मौके पर पहुचकर अतीक अहमद के घर में 50–60 अवैध LPG सिलेंडर रखे पाए गए। पूछताछ में वह किसी भी दस्तावेज़ अथवा वैध अनुमति प्रस्तुत नहीं कर सका। भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में इतने सिलेंडरों का अवैध भंडारण किसी भी समय बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता था।

 

पुलिस द्वारा तत्काल जिला पूर्ति अधिकारी, हरिद्वार को मौके पर बुलाया गया तथा आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई। अतीक अहमद के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed