15 Feb 2026, Sun
Breaking

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के अनुपालन में व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों तथा जिला प्रशासन के मध्य अतिक्रमण के सम्बन्ध में बैठक सम्पन्न।

हरिद्वार

व्यापारियों द्वारा नाली के बाहर दुकान न लगाने एवं सड़क पर अतिक्रमण न करने पर बनी सहमति।

हर की पैड़ी क्षेत्रार्न्तागत पार्किंग की जाने वाले दो पहिया वाहनों को पार्क करने के लिए हर की पैड़ी शैल क्षेत्र एवं अपर बाजार के व्यापरियों के दो पहिया वाहनों को भीमगौड़ा टेलिफोन एक्सजेंज के पास उपलब्ध स्थान पर पार्क किए जाने पर बनी सहमति।

हरिद्वार 01 अगस्त 2025- जिलाधिकारी मयूर दीक्षित तथा पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र सिंह डोभाल ने हरिद्वार नगर एवं हर कि पैड़ी क्षेत्रार्न्तागत किये गये अतिक्रमण के सम्बन्ध में स्थलीय निरीक्षण किया गया इस दौरान जिलाधिकारी ने मेंला अधिकारी एवं सचिव एचआरडीए एवं पुलिस के अधिकारियों को व्यापार मण्डल के प्रतिनिधियों के साथ अतिक्रमण को हटाने के सम्बन्ध में बैठक करने के निर्देश दिये गये थे। जिलाधिकारी द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में अपर मेंलाधिकारी दयानंद सरस्वती की अध्यक्षता में सीसीआर सभागार में व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी। इस अवसर पर एचआरडीए मनीष कुमार सिंह एवं सीओ सीटी शिशुपाल नेगी मौजुद रहें।

अपर मेंला अधिकारी दयानंद सरस्वती ने बैठक में शामिल होने के लिए जिला प्रशासन की ओर से सभी व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि हरिद्वार नगर क्षेत्र एवं हरकी पैड़ी क्षेत्र को साफ-स्वच्छ एवं सुन्दर बनाये रखने के लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा एवं परेशानी न हो तथा कोई अप्रिय घटना घटित न हो पाये इसके लिए यह जरूरी है कि सड़क किनारे, हरकी पैड़ी व विभिन्न धार्मिक क्षे़त्रान्तर्गत जो भी अतिक्रमण किया गया है, उसे हटाना अत्यन्त आवश्यक है।

उन्होंने सभी व्यापारियों से जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।
उन्होंने सभी व्यापरियों से अपेक्षा की है कि नाली ऊपर एवं सड़क के किनारे किसी भी व्यापारी द्वारा अपना सामान नही लगाया जाएगा जिस पर सभी व्यापरियों द्वारा यह मांग की गयी कि नाली के ऊपर उन्हें सामान लगाने दिया जाये, नाली के बाहर सड़क पर किसी भी व्यापारी द्वारा कोई भी सामान नही लगाया जाएगा तथा सभी व्यापारियों द्वारा जिला प्रशासन का पूर्ण सहयोग किया जाएगा। अपर मेंला अधिकारी ने यह भी अपेक्षा कि है कि हरकी पैड़ी क्षेत्रान्तर्गत वाहन पार्क न किये जाये। उन्होंने कहा कि हर की पैड़ी क्षेत्र के व्यापाायिों शैल क्षेत्र एवं अपर बाजार के व्यापरियों के दो पहिया वाहनों को भीमगौड़ा टेलिफोन एक्सजेंज के पास उपलब्ध स्थान पर पार्किंग की व्यवस्था करायी जाएगी, जिस पर सभी व्यापरियों द्वारा सहमति दी गयी।

व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों द्वारा मांग करते हुए कहा कि विद्युत विभाग द्वारा दिये जाने वाले अस्थायी विद्युत कनेक्शनों के कारण अतिक्रमण बढ़ रहा है। उन्होंने ऐसे विद्युत कनेक्शनों को चिन्हित करते हुए हटाने की मांग की गई। जिस पर अपर मेंला अधिकारी ने व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों को आश्वस्त किया कि विद्युत विभाग को इस सम्बन्ध में ऐंसे टेम्परेरी कनेक्शनों को चिन्हित करते हुए एक सप्ताह के भीतर हटावाने की कार्यवाही की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed