1 Apr 2026, Wed

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में नगर निगम द्वारा चलाया गया अतिक्रमण हटाओं अभियान।

हरिद्वार 21अगस्त

नगर निगम द्वारा चन्द्राचार्य चौक से प्रेम नगर आश्रम के पुल तक हटाया गया अतिक्रमण।

वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी/अतिक्रमण प्रभारी नगर निगम हरिद्वार डा. गम्भीर सिंह तालियान ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में एवं नगर आयुक्त नगर निगम हरिद्वार नन्दन कुमार के निर्देशन में आज नगर निगम हरिद्वार द्वारा उनके नेतृत्व में टीम गठित कर अतिक्रमण हटाओं अभियान चलाया गया।

उन्होंने अवगत कराया गया है कि नगर निगम की टीम द्वारा चन्द्राचार्य चौक से प्रेमनगर आश्रम के पुल तक अतिक्रमण हटाओं अभियान चलाया गया, इस दौरान स्थायी अतिक्रमण को धवस्त किया गया साथ ही होर्डिंग्स को हटाया गया एवं अतिक्रमणकारियों का सामान जब्त किया गया तथा दोबारा अतिक्रमण न किये जाने हेतु सभी को कड़ी चेतावनी भी दी गयी। उन्होंने अवगत कराया है कि अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम द्वारा निरन्तर अभियान जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *