1 Apr 2026, Wed

रुड़की में बीती रात बदमाश के साथ हुई मुठभेड़ में बदमाश के पैर में लगी गोली ,बदमाश को घायल अवस्था में अस्पताल में कराया भर्ती।

रुड़की । कोतवाली गंग नहर रुड़की पुलिस द्वारा बीती रात चेकिंग के दौरान एक बदमाश के साथ मुठभेड़ हो गई।

बदमाश के पैर में गोली लगी है ,और वह हिस्ट्रीशीटर बताया जाता है, इस बदमाश के ऊपर एक किशोर का अपहरण कर उसके साथ कुकर्म करने का भी आरोप है ,बदमाश की पहचान उमेश निवासी कोतवाली गंग नहर रुड़की के रूप में हुई है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल ने अस्पताल पहुंचकर बदमाश से उसके द्वारा किए गए अन्य अपराधों के बारे में भी पूछताछ की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *