31 Mar 2026, Tue
Breaking

सावन की शुरुआत में ही चौंकन्नी जीआरपी लक्सर पुलिस द्वारा धरा गया आरोपी

लक्सर, हरिद्वार

कांवड़ की दौड़-भाग के बीच बड़ी वारदात की फिराक में “पागल बनकर घूम रहे” संदिग्ध को जीआरपी पुलिस ने दबोचा

जीआरपी द्वारा लगातार संदिग्धों पर रखी जा रही है पैनी नजर

जीआरपी की सूझबूझ से दबोचा गया खतरनाक मंसूबे लेकर घूमने वाला संदिग्ध, अपराध करने की नियत से पागल बनने का नाटक कर रेलवे स्टेशन में घूम रहा था

उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी से जिलाबदर एवं हिस्ट्रीशीटर को जीआरपी पुलिस ने दबोचा

लगभग दर्जन भर मुकदमें हैं दर्ज, कई बार जा चुका है जेल, कब्जे से खतरनाक नाजायज छुरा बरामद

“कांवड़ मेले की भीड़ में कई लोग भीड़भाड़ का फायदा उठाते हुए बड़ी घटनाओं को अंजाम देते हैं मेरे द्वारा सभी थाना प्रभारियों को सतर्कता से ड्यूटी करने हेतु निर्देशित किया गया है, जल्दी ही और संदिग्धों को भी पकड़ कर जेल भेजा जाएगा” :: तृप्ति भट्ट एसपी जीआरपी

तेज़-तर्रार IPS तृप्ति भट्ट के अनुशासन भरे नेतृत्व में काम कर रही जीआरपी पुलिस द्वारा वर्तमान में प्रचलित कांवड़ मेले के दौरान अधिक सतर्कता बरतते हुए लगातार अलग-अलग टीमों द्वारा दिन-रात चैकिंग की जा रही है एवं जिसके सफल परिणाम भी सामने आ रहे हैं।

ताज़ा मामले में कल दिनांक 11.07.2025 को थाना जीआरपी लक्सर क्षेत्रांतर्गत रेलवे स्टेशन रूड़की में पुलिस गश्त/चैंकिग के दौरान प्लेटफार्म पर बैठा एक व्यक्ति संदिग्ध नजर आया। जिससे पूछताछ करने पर कोई भी सही जानकारी पुलिस को नहीं दे रहा था साथ में कोई न होने पर पुलिस ने जब आसपास पूछताछ की तो लोगों ने बताया कि कई घंटों से यह यहां वहां देखते हुए पागल जैसी हरकत कर रहा है लेकिन चौकन्नी जीआरपी पुलिस द्वारा उसको लगातार वॉच किया गया और मामला संदिग्ध प्रतीत होने पर जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से एक खतरनाक नाजायज छुरा बरामद हुआ।

अभियुक्त अभिषेक शुक्ला पुत्र दयाशंकर शुक्ला निवासी- वार्ड नं0 8 कुम्हारन टोला गोला थाना गोला गोकर्णनाथ जनपद लखीमपुर खीरी उ0प्र0 उम्र- 30 वर्ष जो अपनी पहचान छुपाते हुये पागल होने का नाटक कर रहा था, से सख्ती से पूछताछ करने पर बताया कि वह पहले भी कई बार जेल जा चुका है।

संदिग्ध अभियुक्त द्वारा सही-सही जानकारी न देने पर इस सम्बन्ध में जब उत्तर प्रदेश पुलिस से संपर्क किया गया तो वहां से जानकारी मिली कि अभियुक्त अभिषेक शुक्ला उपरोक्त के विरुद्ध जनपद लखीमपुर-खीरी के थाना गोला में संगीन धाराओं मे विभिन्न अभियोग पंजीकृत हैं एवं अभियुक्त वहां का हिस्ट्रीशीटर होने के साथ-साथ वहां से जिलाबदर भी है।

अभियुक्त के विरुद्ध थाना जीआरपी लक्सर पर मु.अ.स.-35/25 धारा- 4/25 आर्म्स एक्ट बनाम अभिषेक शुक्ला पंजीकृत किया गया है। जहां से अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed