31 Mar 2026, Tue
Breaking

जनपद के सिटी क्षेत्र में बाबाओं का भेष धर, धर्मों के बहरुपियों के विरुद्ध चलाया जा रहा अभियान

हरिद्वार, श्यामपुर

2 महिला कालनेमी के साथ कुल 20 बेहरुपी बाबा भेषधारियों के विरुद्ध की गयी कार्यवाही

ऑपरेशन कालनेमी” अभियान के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के आदेशानुसार थानाध्यक्ष श्यामपुर के कुशल नेतृत्व में थाना श्यामपुर हरिद्वार पुलिस द्वारा आज थाना क्षेत्रान्तर्गत चैकिंग के दौरान बहरुपी बाबा जो बाबाओं के भेष मे तन्त्र-मन्त्र, जादू -टोना आदि की कलाओं को दिखाकर स्थानीय व्यक्ति एवं यात्रियो को अपनी ओर आकर्षित कर कर रहे थे।

जिस कारण उक्त स्थान पर काफी भीड़-भाड़ होने के कारण इन बेहरुपी बाबाओं के उक्त कृत्य से स्थानीय लोगो एवं यात्रियो के भडकने/उग्र होने की होने की सम्भावना के दृष्टिगत थाना श्यामपुर हरिद्वार की पुलिस टीम द्वारा चंडीघाट नमामि गंगे घाट के पास, और चिड़ियापुर के आस पास से 20 बेहरुपी बाबाओं को हिरासत में लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed