1 Apr 2026, Wed

27 सितंबर को औद्योगिक क्षेत्र सिडकुल में होने जा रहा है गार्डन व्यू लग्जरी होटल का उद्घाटन,60 वातानुकूलित कमरों के साथ ही शुद्ध शाकाहारी भोजन भी रहेगा उपलब्ध।

हरिद्वार । हरिद्वार के औद्योगिक क्षेत्र सिडकुल में 27 सितंबर को गार्डन व्यू नामक होटल का उद्घाटन आचार्य बालकृष्ण जी द्वारा किया जाएगा ।इस लग्जरी होटल में 60 वातानुकूल कमरों के अलावा शुद्ध शाकाहारी भोजन के लिए रेस्टोरेंट भी तैयार किया गया है।

साथ ही होटल में विवाह के अलावा किट्टी पार्टियां, जन्मदिन व अन्य शुभ कार्यों के लिए वातानुकूलित हॉल होने के साथ ही , सुंदरता के साथ सजाया भी गया है होटल में प्रवेश करते ही आपको एहसास होगा कि आप वास्तव में किसी बेहतरीन और अच्छे लग्जरी होटल में प्रवेश कर गए हैं।

होटल मालिकों ने खास कर किचन के स्टाफ के अलावा होटल के पूरे ट्रेंड स्टाफ को हायर किया है ।जिससे लोगों को लगेगा कि वह वास्तव में किसी सितारा होटल में आए हैं सम्पूर्ण होटल वातानुकूलित है और इसमें डबल बेड के साथ-साथ फोर बेड के रूम व स्विट भी उपलब्ध है।

होटल के एम डी संजीव गुप्ता, प्रदीप शर्मा व विकास गोयल ने प्रयास किया है की हरिद्वार की जनता को इस होटल में लग्जरी सुविधाएं व बेहतरीन शुद्ध शाकाहारी भोजन उपलब्ध हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *