15 Feb 2026, Sun
Breaking

बिजनौर : कलेक्ट्रेट में स्वतंत्रता दिवस समारोह परंपरागत, उत्साह एवं हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया।*जिलाधिकारी ने किया ध्वजारोहण।

बिजनौर 15 अगस्त, जिलाधिकारी जसजीत कौर की अध्यक्षता में आज जिले में 79 वे स्वतंत्रता दिवस का राष्ट्रीय पर्व परंपरागत, उत्साह एवं हर्ष व उल्लास के साथ मनाया गया। जिलाधिकारी द्वारा कलेक्ट्रेट प्रांगण में निर्धारित समय प्रातः 08ः00 बजे ध्वजारोहण किया गया तथा सामूहिक रूप से राष्ट्रगान का गायन किया गया।

तदुपरांत राजकीय बालिका इन्टर कॉलेज की छात्राओं द्वारा राष्ट्र गीत तथा राष्ट्रभक्ति पर आधारित भावपूर्ण गीत प्रस्तुत किए गए। इसके बाद स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री लेखराज जी को शाल औढ़ा कर सम्मानित किया गया।

आजादी के 79 वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर जिलाधिकारी श्रीमती कौर ने उपस्थित सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं नागरिकों को शुभकामनाएं प्रदान करते हुए कहा कि आज पूरे देश में ही नहीं विदेशों में भी स्वतंत्रता की 79 वीं वर्षगांठ को पूरे उत्साह, जोश और उमंग के साथ मनाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि देश को आजाद कराने में लाखों देशभक्तों ने अपने प्राणों की आहुति दी है, आज का दिन उनके स्मरण करने और उनसे प्रेरणा लेने का दिन है। उन्होंने कहा कि हम जिस भी क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं, वहां पूरी ईमानदारी, निष्ठा एवं कर्तव्यपूर्वक अपने दायित्वों का निर्वहन करें, यही वीर सपूतों एवं शहीदों को हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी और उनके सपनों के भारत का निर्माण होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed